आज सर्द मौसम बस ऐसे ही चली आई है......
दिपावली के सारे दीप बुझ गये हैं ‘’और”
हवाऐं साफ हो आई हैं.....
सब कुछ वैसा ही है “बस”
मौसम मे ठंड आगई है.....
दीदी के स्कूल बैग को देखा,
लेकिन वो भी खाली-खाली है.....
उसमे ऊन का ना वो गोला है ना ही वो दो सलाई है
फिर जाने क्यू?
आज सर्द मौसम बस ऐसे ही चली आई है......
क्या दीदी को नही मालूम ?
की ठंड बहुत चढ़ आई है
की ठंड बहुत चढ़ आई है
Comments
Post a Comment